रजौन(बांका): कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान को लेकर मंगलवार से रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रखंड के 30 चिन्हित जगह पर शिविर लगाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पांच हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी तैयारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जगहों पर कर ली गई है।ज्यादा भीड़ को देखते हुए 30 जगहों को चिन्हित कर वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है ताकि वैक्सीन लेने में अफरा-तफरी ना हो।जिसको लेकर सभी जगहों पर एएनम की प्रतिनियुक्ति की गई है। ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन हो सके इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रखंड के चिन्हित जगहो पर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 30 चिन्हित जगहों पर महा अभियान को लेकर पांच हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
रिपोर्ट:केआर राव