रजौन(बांका): भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदान केंद्र से लेकर मतदाताओं का डोर-टू-डोर गरुड़ ऐप के माध्यम से चेक लिस्ट का वेरीफाई सहित अन्य कार्यों के लिए बीएलओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को आईटी भवन स्थित प्रशाल में संपन्न हो गया है।बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया दूसरे दिन मंगलवार को 81 से 159 मतदान केंद्र के बीएलओ को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर जयशंकर प्रसाद विद्यार्थी के नेतृत्व में अमित यादव,मुकेश कुमार सिंह, श्रीकांत कुमार, सुबोध कुमार आदि द्वारा दिया गया।प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी शेष बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर गरुड़ ऐप के माध्यम से एएमएफ,ईएमएफ, जीआईएस लोकेशन के तहत मतदान केंद्र का फोटो,मतदान केंद्र में शौचालय, बिजली, रैंप, शेड, चार दिवारी, चेक लिस्ट का वेरिफिकेशन, नाम हटाने, नाम जोड़ने, संशोधन करने, नाम ट्रांसफर करने आदि के बारे में मोबाइल ऐप पर लोड करने का प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ ने बताया अब 25 से 28 अगस्त तक डीएन सिंह कॉलेज,भूसिया प्रशाल परिसर में प्रारंभिक माध्यमिक विद्यालय सहित अन्य कर्मियों को पंचायत चुनाव से संबंधित ईवीएम आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
रिपोर्ट: केआर राव