बांका : पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए इंडियन बैंक के 115वें स्थापना दिवस के अवसर पर इंडियन बैंक भागलपुर अंचल के द्वारा रविवार को बौंसी स्थित मंदार पर्वत के समीप पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में पीपल, गुलमोहर, बरगद, शीशम, महोगनी, सागवान के करीब सौ पौधे लगाए गए। इंडियन बैंक रजौन के वरीय प्रबंधक राकेश कुमार यादव ने बताया कि 10 अगस्त दिन मंगलवार को कन्या मध्य विद्यालय रजौन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चे सहित विद्यालय को इंडियन बैंक के तरफ से उपहार भी भेंट किया जाएगा। इस अवसर पर अंचल कार्यालय भागलपुर के अंचल प्रबंधक राजीव कुमार राय, उप अंचल प्रबंधक, राजेंद्र प्रसाद, मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय, मुख्य प्रबंधक रवि कुमार जायसवाल, विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक, अंचल कार्यालय के अन्य अधिकारीगण, कर्मचारी गण उपस्थित हुए। इस पौधारोपण कार्यक्रम का संचालन रजौन शाखा के शाखा प्रबंधक राकेश कुमार यादव, महिला वरीय प्रबंधक पूजा कुमारी, वरीय प्रबंधक निशांत कुमार, प्रबंधक विकास कुमार, रोहित कश्यप, नवादा बैंक प्रबंधक प्रमोद कुमार ने सक्रिय रुप से सम्पन्न कराया।
रिपोर्ट : के. आर. राव
Tags
बौंसी