फूटी बोतल के निशानदेही पर शराब तस्कर कार औऱ मोटरसाइकिल के साथ धराया 

 बांका (चाँदन):सोमवार अहले सुबह चांदन थाना के सिलजोरी पंचायत के एक झाड़ी के पास शराब फेके जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां से फूटी हुई कुछ बोतल के साथ शराब की तीन खाली कार्टून बरामद किया। लेकिन लगातार प्रयास के बाद बड़े ही नाटकीय ढंग से थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार औऱ सअनि जितेंद्र तिवारी द्वारा एक ऑल्टो कार एक मोटरसाइकिल के साथ एक शराब तस्कर को भी पकड़ने में सफलता मिल गयी।जिसने अपनी वाहन खराब होने पर तीन पेटी शराब फेकने की बात स्वीकार किया। जिसे आसपास के ग्रामीणों द्वारा लूट लेने की बात बताई गई। थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर सुबह जानकारी मिली थी भनरा गांव के पास झाड़ी में तीन कार्टून शराब किसी ने फेक दिया है। उसी सूचना पर जब पुलिस वहां गयी तो सिर्फ खाली पड़ा तीन कार्टून और कुछ फूटी हुई बोतलें बरामद हुई। उसके बाद लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि एक कार रात को खराब हो गई थी जिसके लिए तीन युवक गैरेज खोज रहा था ।लेकिन कोई नहीं मिलने के बाद कुछ लोग यह शराब फेंक कर चले गए। उसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू किया तो सिलजोरी मोड़ पर एक कार गैरेज में लगा हुआ मिला। गैरेज मालिक ने बताया कि वह कार बिना उसकी जानकारी के उसके दरवाजे पर रात में ही  लगा दिया गया है ।पुलिस अब इस फिराक में थी कि कार को बनाने वाला कोई आएगा। इसी बीच देवघर की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार एक मिस्त्री के साथ एक युवक उस कार की तरफ आया। पुलिस को संदेह होते ही उसे रोकने का इशारा किया लेकिन युवक द्वारा मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ा कर भाग निकला बाद में पुलिस ने  करीब 6 किलोमीटर तक पीछा करते हुए उसे स्किल फूड होते हुए कैंची गांव में  पकड़ लिया । उसने अपना नाम राहुल कुमार संग्रामपुर जिला मुंगेर निवासी बताया। उसने बताया कि उसके तीन साथी रात में कार  से शराब लेकर देवघर से संग्रामपुर जा रहा था। लेकिन कार खराब हो जाने के कारण शराब को फेंक देना पड़ा ।उसके दो साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने मोटरसाइकिल और कार को जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। साथ ही मोटरसाइकिल औऱ कार के कागजात की जांच करने के साथ राहुल कुमार के आपराधिक गतिविधियों की भी जानकारी खंगाल रही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post