No title

रजौन,बांका:मंगलवार को रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अफवाह के चलते वैक्सीन लेने वालों के बीच अफरा-तफरी मची रही ।स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन का 500 डोज उपलब्ध था।लेकिन प्रखंड इलाके में इन दिनों तेजी से अफवा फैल रहा है कि बिना वैक्सीन के राशन व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।जिसको लेकर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी संख्या में करीब तीन हजार से भी अधिक लोग वैक्सीन लेने के लिए पहुंच गए थे। जिसको लेकर वैक्सीन लेने वालों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रजौन पुलिस को सूचना दी।मौके पर रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले को शांत करवाया।तब जाकर शांतिपूर्वक वैक्सीनेशन कार्य हो सकी। इस दौरान भीड़ में कई लोगों ने बताया कि सुनने में आया है कि 10 अगस्त के बाद से वैक्सीन खत्म हो जाएगी।कई ने बताया कि बिना वैक्सीन के राशन व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।जिसको लेकर भी लगी है।स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि आज वैक्सीन लेने वालों की काफी भीड़ थी।स्वास्थ्य केंद्र पर 500 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
रिपोर्ट:के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post