रजौन(बांका): जदयू सेवादल दक्षिण बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी कुमार पटेल का बांका के तुलसी विवाह भवन में जदयू सेवा दल का संगठनात्मक बैठक के क्रम में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद रजौन प्रखंड के लीलातरी गांव में पंचायत जदयू अध्यक्ष अजीत कुमार राव के घर पर एक पंचायत स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के उपरांत उन्होंने प्रखंड मुख्यालय गेट के सामने अवस्थित लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश के प्रधान कार्यालय रजौन में संघ के सदस्यों द्वारा पटेल स्मृति चिन्ह एवं फूल मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष सन्नू पटेल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सन्नी पटेल के साथ सेवादल जिलाध्यक्ष नीरज कुमार, उपाध्यक्ष अमित कुमार, प्रखंड अध्यक्ष नितेश कुमार, छात्र जदयू जिलाध्यक्ष अनिमेष राज, मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, सीटू राज, रंजेश प्रियदर्शी, रितेश कुमार सिंह, अजीत कुमार राव, भानू भारती, सुमित कुमार, संदीप चौधरी, अंकित कुमार, प्रिंस कुमार, मुकेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, सहित जदयू एवं महासंघ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट:के आर राव