प्रोन्नत मध्य विद्यालय बिशनपुर शिक्षा समिति की सचिव बनी रेखा

रजौन(बांका): सकहारा पंचायत सह मध्य विद्यालय नवादा सीआरसी अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय बिशनपुर का मंगलवार को विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक वार्ड सदस्य सह विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष शुकदेव प्रसाद राव की अध्यक्षता एवं सीआरसीसी आनंद कुमार के पर्यवेक्षण में हुई। बैठक में विद्यालय के नामित बच्चों की माताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें सर्वसम्मति से विद्यालय शिक्षा समिति का पुनर्गठन किया गया। विद्यालय समिति के नए पुनर्गठन में अध्यक्ष के रूप में शुकदेव प्रसाद राव, सचिव रेखा देवी, विद्यालय प्रभारी प्रदीप कुमार, वरीय शिक्षक केएस सिन्हा के अलावे समिति सदस्य के रूप में उमा देवी, नीतू देवी, बेबी देवी, सुमन देवी, कल्पना देवी ममता देवी, उर्मिला देवी को बनाया गया है। बैठक में सीआरसीसी आनंद कुमार, विद्यालय प्रभारी प्रदीप कुमार, वरीय शिक्षिका केएस सिन्हा, संतोष कुमार सहित विद्यालय में नामित बच्चों के काफी संख्या में माताएं आदि उपस्थित थी।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post