रजौन(बांका ): सोमवार को रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत तेरह माईल स्थित सुपर मार्केट में और सहायक थाना नवादा बाजार परिसर में विषहरी पूजा और मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति का बैठक आहूत किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ मो. मोइनुद्दीन ने किया। बैठक में थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, नवादा थाना अध्यक्ष नसीम खान सहित हिंदू व मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में विषहरी पूजा एवं मोहर्रम शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की गई है। त्योहारों में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए पर्व मनाने को कहा। मोहर्रम एवं विषहरी पूजा में डीजे पर पूर्णरूपेण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही मोहर्रम में पहले की भांति जुलूस, हथियारों का प्रदर्शन वर्जित है। तजिया अथवा अखाड़े का कोई जुलूस नहीं निकाला जाना है। नियमों का पालन नहीं करने वाले पूजा समितियों पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। त्यौहार के दौरान पुलिस गश्ती रहेगी।
रिपोर्ट:केआर राव
Tags
मनोरंजन