श्री मोदी एचपी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर का निधन

रजौन(बांका): 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस की सुबह रजौन बाजार निवासी सह रजौन श्री मोदी एचपी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर रंजीत कुमार यादव का निधन हृदय गति रुक जाने से हो गई है।वे 51 वर्ष के थे। वे अपने साथ पत्नी रीता देवी, दो पुत्र राहुल और रोहित सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना पर पूरे जिले के सभी प्रखंडों से गैस एजेंसी के प्रोपराइटर, सगे-संबंधी आदि अंतिम दर्शन के लिए आए हुए थे।रंजीत यादव सात भाई में से सबसे छोटे थे। इसके पूर्व अमरेंद्र कुमार यादव एवं प्रसिद्ध व्यवसाई राजेंद्र प्रसाद यादव का निधन हो चुका है। सात भाई में से सबसे बड़ा भाई सिकंदर यादव, सूर्य नारायण यादव, वीरेंद्र उर्फ बिंदेश्वरी यादव एवं सहदेव यादव चार भाई रह गए है। श्री मोदी एचपी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर के अचानक निधन पर पूरा बाजार सहित सगे-संबंधियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका अंतिम संस्कार बरारी श्मशान घाट में रविवार की रात कर दिया गया है। मुखाग्नि बड़े पुत्र राहुल कुमार ने दी है। वे सोशल वर्कर के साथ-साथ मां दुर्गा के अनन्य भक्त थे।उनके निधन से एचपी गैस के ग्राहकों में भी शोक देखा जा रहा है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post