हथियार से लैस दो बाइक सवार नकाबपोश चार अपराधियों ने फिनो पेमेंट बैंक संचालक से 1.40 लाख लुटे

रजौन(बांका) : थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौन-भवानीपुर सड़क मार्ग स्थित अंबा बांध बरगद पेड़ के समीप दिनदहाड़े दो बाइक सवार चार नकाबपोश हथियार से लैस झपट्टा मार गिरोह ने बाइक सवार फिनो पेमेंट बैंक संचालक पिता और पुत्र को बंधक बनाकर नगदी 1.40 लाख रुपये नकद एवं एक लैपटॉप, ममोबाइल, आधार फिंगर मशीन लूट कर फरार हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रजौन थाना की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर लोकेशन के आधार पर कई गांव में छापेमारी की, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहा। पीड़ित प्रखंड अंतर्गत लोहरिया-गोपालपुर निवासी शशि भूषण सारंगी उर्फ संजय भगत एवं पुत्र ध्यानानंद कुमार उर्फ विष्णु ने बताया कि मेरा वर्तमान में घर रजौन में भी है, लेकिन हम लोग अपने गांव गोपालपुर में रहकर फिनो पेमेंट बैंक का सीएसपी चलाते हैं। जिसको लेकर सोमवार को करीब 10 बजे सुबह रजौन से एक बैग में लैपटॉप व नगदी 1.40 लाख रुपए सहित अन्य बैंक के कागजात को लेकर अपने घर फिनो बैंक के सीएसपी केंद्र पर जा रहे थे। इसी क्रम में कठौन- भवानीपुर सड़क मार्ग स्थित अंबा बांध बरगद पेड़ के समीप पहले से दो बाइक सवार नकाबपोश चार झपट्टा मार गिरोह में से दो हथियार से लैस बदमाशों ने बाइक पर सवार हम दोनों को रोक कर लूटपाट करने लगा विरोध करने पर हथियार सटाकर बोला कि ज्यादा बोलोगे तो सिंहनान सीएसपी संचालक के तरह ही तुम दोनों को भी जान से मार देंगे। जिसके बाद हम लोग डर गए। उसके बाद हम लोगों के पास से 1.40 लाख नगदी, एक लैपटॉप, मोबाइल, आधार, फिंगर मशीन सहित बैंक से संबंधित अन्य कागजात से भरा बैग और मोटरसाइकिल की चाबी को छीन कर सामान्य दिशा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए।जिसके बाद स्थानीय लोग के मोबाइल से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही पीड़ित पिता और पुत्र ने बताया कि चारों नकाबपोश बदमाश थे उसमें से दो हथियार से लैस थे। थाना क्षेत्र में इन दिनों मोटरसाइकिल चोरों से लेकर झपट्टा मार गिरोह का आतंक मचा हुआ है। ऐसे मामलों में पुलिस पर्दाफाश करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि घटना की सूचना पर लोकेशन के आधार पर लूटपाट के स्थल के आसपास के गांवो में छापेमारी पुलिस द्वारा लगातार जारी है। लोकेशन के आधार पर मोबाइल का टावर खिड्डी गांव में दिखा जिसको लेकर छापेमारी कर जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित पिता-पुत्र द्वारा रजौन थाने में पहुंच कर लूटपाट से संबंधित आवेदन दे दिया गया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post