रजौन(बांका): कोरोना महामारी के सम्भावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों की मौजूदगी में सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुनसिया बाजार में एक समन्वय बैठक आहूत की गई। बैठक में सम्भावित तीसरी लहर को लेकर आपातकालीन स्थिति में समाज सेवा भाव से लोगों की हरसम्भव मदद के लिए कोरोना आरोग्य मित्र संचालन टोली के तहत रजौन खण्ड के 19 मंडल में कुल 38 टोलियों का निर्माण करते हुए कार्य करने का निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता रजौन खण्ड कार्यवाह रंजीत साह ने किया। बैठक में मुख्यरूप से श्रीकांत रजक, सरस्वती शिशु मंदिर पुनसिया के संस्थापक सचिव सह वर्तमान अध्यक्ष देवनारायण मंडल, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राधानाचार्य छपाली शर्मा, अमरेंद्र कुमार, ओंकार भारती, कुंदन मंडल, राजीव पासवान, जितेंद्र ठाकुर, मनोज मिश्रा, अरुण चौधरी, प्रीतम कुमार राव, अमित कुमार भारती, आर्यन राज, गौरव कुमार, सौरभ कुमार सहित कई अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे।
रिपोर्ट:केआर राव