वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर बीडीओ ने की बैठक

रजौन (बांका):सोमवार 18 अक्टूबर को होने जा रहे वैक्सीनेशन महा अभियान को लेकर रविवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में बीडीओ राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से सीओ मोइनुद्दीन, स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन, डॉ. शहनवाज आलम, केयर इंडिया के परनुपम उपस्थित थे। इस दौरान बीडीओ ने कहा 18 अक्टूबर से प्रखंड के सभी पंचायतों में 29 वैक्सीनेशन केंद्र लगाकर लोगों को टीका लगाया जाएगा। जिसके लिए प्रखंड के सभी पंचायतों में माइकिंग कर वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया है। 18 अक्टूबर सोमवार से होने वाले महा वैक्सीनेशन अभियान को लेकर आशा कार्यकर्ता, सेविका,जीविका दीदी एवं विकास मित्र द्वारा गांव-गांव में जाकर पहला और दूसरा डोज लेने के प्रति लोगों को प्रेरित किया।बैठक में इस अभियान के माध्यम से वैक्सीनेशन में तेजी लाने को लेकर विशेष चर्चा हुई। इसके बाद विभागीय आदेश पर 22 अक्टूबर से वैक्सीनेशन महा सर्वे अभियान चलाकर मतदाता पर्ची के माध्यम से सर्वे करते हुए प्रखंड के लोगों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि 18 पंचायत में 29 जगहो पर महा अभियान को लेकर शिविर लगाई जाएगी जिसमें 29 एएनम को लगाया जाएगा। जहां कोविशील्ड और कोवैक्सीन का डोज दिया जाएगा।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post