रजौन (बांका):प्रखंड क्षेत्र के राजावर पंचायत के महादलित अति पिछड़ा आजमतुल्ला गांव में डायरिया से एक बच्चा सहित दो व्यक्तियों की मौत होने की प्रकाशित खबर पर रविवार को डीएम सुहर्ष भगत ने लिया संज्ञान में लेते हुए बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मु. मोइनुद्दीन से मंगा रिपोर्ट। मालूम हो डायरिया से गांव के 2 लोगों की मौत हो जाने की खबर को रविवार को सभी अखबारों ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई थी। प्रकाशित खबर पर डीएम ने संज्ञान में लेते हुए बीडीओ, सीओ को 1 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश जारी किया गया था। मालूम हो गांव के करीब दो दर्जन ग्रामीण भीषण डायरिया के प्रकोप से जीवन और मौत से जूझ रहा है। पूरे गांव में डायरिया के कहर से हड़कंप मचा हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमतुल्ला गांव में भीषण डायरिया के प्रकोप की वजह से गांव के 50 वर्षीय पप्पू दास की मौत इलाज के क्रम में बांका सदर अस्पताल में विजयादशमी 15 एवं पीयूष कुमार (5 वर्ष) की मौत 14 अक्टूबर प्राइवेट क्लीनिक में इलाज के क्रम में हो गई है। बताया जा रहा है 70 घर की आबादी वाले महादलित अति पिछड़ा गांव में नल-जल गली-नली आदि समस्याओं से अब तक ग्रसित रहने की वजह से गांव के लोग दूषित पानी के साथ-साथ गली नली की साफ-सफाई, दुर्गंधता आदि की वजह से गांव के लोग इस भीषण धूप एवं उमस भरी गर्मी के के कारण गांव में डायरिया का प्रकोप फैला हुआ था। रविवार को बीडीओ,सीओ, सीएससी प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार, हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन, पीएचइडी विभाग इंडिपेंडेंट इंजीनियर मुकेश कुमार ने गांव पहुंचकर जायजा लेते हुए पूरे गांव टोले में ब्लीचिंग पाउडर का पर्याप्त मात्रा में छिड़काव, गंदी नालियों की साफ-सफाई करवाया गया।बीडीओ एवं सीओ ने बताया कि पूरे गांव में 3 सरकारी हैंडपंप तथा 25 गैर सरकारी हैंडपंपों को पीएचईडी विभाग द्वारा दुरस्त करवाते हुए क्लोरिंग का लिक्विड डलवाया गया है। पूरे ग्राम वासियों को 24 घंटे के बाद हैंडपंप का पानी उपयोग करने के लिए कहा गया है। तत्काल पूरे गांव में पीएचईडी विभाग द्वारा टैंकर के माध्यम से शुद्ध वाटर सप्लाई करवाया गया है।ग्रामीणों ने बीडीओ एवं सीओ को बताया है कि पीएचईडी द्वारा गांव में नल जल का पानी की व्यवस्था करना था। संवेदक आधा अधूरा कार छोड़कर फरार हो गया है। गांव में गली नली से लेकर किसी भी तरह की कोई सरकारी विकास नहीं होने की वजह से गांव के लोग दूषित हैंडपंप का पानी पीने को विवस था। पीएचइडी इंडिपेंडेंट इंजीनियर मुकेश कुमार ने बताया दुर्गा पूजा के पूर्व संवेदक को कई बार पत्र नल जल का काम पूरा करने के लिए कहा गया था। संवेदक द्वारा दो-तीन दिन के अंदर नल जल का कार्य दुरस्त नहीं करने की स्थिति में कंपनी संवेदक के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराई जाएगी। आगे बताया 3 सरकारी हैंड पंप एवं 25 गैर सरकारी हैंडपंप को पीएचईडी विभाग द्वारा मरम्मत करवाते हुए क्लोरिक का लिक्विड डलवा दिया गया है। ग्रामवासियों को 24 घंटे तक हैंडपंप का पानी उपयोग करने के लिए नहीं कहा गया है। इस मौके पर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया बबीता देवी के पति पूर्व उप प्रमुख अवधेश यादव, मु.रहमान आदि डायरिया के रोकथाम के लिए सहयोग कर रहे थे। मेडिकल टीम स्टाफ एएनएम रेनू कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी लगातार गांव में कैंप कर रहे हैं। सीओ एवं हेल्थ मैनेजर ने बताया डायरिया को पूरी तरह से नियंत्रण में ले लिया गया है। ग्रामवासियों को शुद्ध गर्म जल का सेवन करने,सुपाच्य ताजा गर्म भोजन ग्रहण, गांव में गली-नली को बराबर साफ-सफाई करते रहने के लिए कहा गया है। हेल्थ मैनेजर ने बताया पूरे गांव में डायरिया नियंत्रित हो गया है। डायरिया से जो भी ग्रसित होकर अस्पताल में इलाजरत थे। सभी को कंट्रोल कर लिया गया है। बीडीओ, सीओ ने बताया कि गांव की विकास के लिए हर तरह की सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
रिपोर्ट: केआर राव