रजौन (बांका): सोमवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित धौनी रेलवे स्टेशन के समीप अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसी क्रम में उक्त रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार भागलपुर क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी विनोद कुमार की नजर सड़क किनारे पड़े दोनों लहूलुहान जख्मियों पर पड़ा। जिसकी सूचना रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एम्बुलेंस को दी। आनन-फानन में मौके पर एंबुलेंस में पहुंचकर दोनों जख्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर रेशमी सिन्हा ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार करने के बाद दोनो को भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया।घटनास्थल पर प्रशिक्षक दरोगा सुनील कुमार मंडल पुलिस बल के साथ पहुंचकर बाइक को कब्जे में ले लिया लेकिन टक्कर मारने वाली कार फरार हो गया। जानकारी के अनुसार अमरपुर थाना क्षेत्र के तारडीह निवासी 28 वर्षीय इंद्रजीत मंडल रजौन प्रखंड के पड़घड़ी गांव गया था। जहां अपने रिलेटिव बृज 70 वर्षीय नारायण मंडल को अपने साथ बाइक से तारडीह जा रहा था इसी क्रम में धोनी रेलवे स्टेशन के समीप पीछे से आ रही हो नियंत्रित करने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों लहूलुहान होकर गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क किनारे गिर गया था।जहां इंद्रजीत मंडल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिसे ऑक्सीजन के सहारे बेहोशी हालत में रेफर किया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव