पंचायत वार्ड सचिव संघ की बैठक सम्पन्न

रजौन (बांका): मुख्य सड़क मार्ग स्थित कुटिया परिसर में 3 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत वार्ड जिला सचिव संघ की बैठक जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के क्रम में जिलाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि बैठक का मूल उद्देश्य वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति सचिवों का सेवा स्थाई करने, सम्मानजनक मानदेय देने एवं सरकारी कर्मी का दर्जा देने अभी से संबंधित है। जिला अध्यक्ष ने बताया पंचायत वार्ड सचिव प्रदेश संघ की ओर से पटना उच्च न्यायालय में सीडब्ल्यूजेसी 29 सितंबर 2020 को दर्ज कराई गई है। जिसका सीडब्ल्यूजेसी नंबर 2538 है। जिला अध्यक्ष ने बताया उच्च न्यायालय में हियरिंग के बाद अगली तिथि 27 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया पंचायत आम चुनाव 2021 के क्रम में नवनिर्वाचित नए वार्ड सदस्यों द्वारा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति सचिव को हटाने की धमकी दी जा रही है। इस स्थिति में सभी प्रखंड एवं जिले के वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति सचिव को एकजुटता का परिचय देने के लिए कहा गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया विधानसभा का उपचुनाव तारापुर एवं कुशेश्वर दो स्थानों पर हो रही है। इस क्रम में पंचायत वार्ड सचिव संघ द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से विधान सभा उप चुनाव प्रचार में आ रहे नेताओं से गुहार भी लगाई जा रही है। बैठक में जिला सचिव अशोक पांडेय, संगठन प्रभारी प्रदीप कुमार, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा खुशी रानी, राकेश कुमार, राजकुमार पासवान सहित काफी संख्या में वार्ड सचिव उपस्थित थे।

रिपोर्ट :केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post