मैजिक के चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी

रजौन (बांका):मुख्य सड़क मार्ग भूसिया-अस्पताल मोड़ के समीप सामुदायिक भवन के सामने मंगलवार की संध्या मैजिक वाहन की चपेट में आने से बुलेट बाइक चालक बनगांव निवासी इंद्रदेव सिंह (50) बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जख्मी को तत्क्षण एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी ले जाया गया। जहां मौके पर उपस्थित सीएचसी प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार एवं डॉ. शाहनवाज आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है मैजिक चालक मुख्य सड़क मार्ग स्थित सामुदायिक भवन के समीप गुमटी पर रोक कर चाय पी रहा था। इसी बीच अचानक तेज रफ्तार में मस्जिद को लेकर दक्षिण दिशा पुनसिया की ओर के लिए निकली। इसी क्रम में वनगांव के स्वर्गीय गोरेलाल प्रसाद सिंह का 50 वर्षीय पुत्र इंद्र देव सिंह बुलेट वाहन के साथ आवश्यक काम से रजौन बाजार की ओर आ रहे थे। इंद्रदेव सिंह का बाया पैर पूरी तरह से टूट और कटकर बिखर गया है। सीएचसी प्रभारी ने जुगाड़ तंत्र के माध्यम से किसी तरह से प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर किया है। इस घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैजिक वाहन एवं चालक की पहचान कर ली गई है। मौके पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल से लेकर सीएचसी पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर रहे थे। बुलेट को जब्त कर ली गई है। जबकि मैजिक को चालक लेकर फरार हो गया है।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post