शिवमणि संस्थान के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

रजौन (बांका):रजौन मोदी हाट स्थित शिवमणि वेलफेयर एडुकेशनल सोसाइटी के छात्र-छात्राओं ने पाॅलिटेक्निक व पारा मेडिकल में इस बार भी पुनः सफलता का परचम लहराया है। प्रभाष कुमार, अमरदीप कुमार ने पाॅलिटेक्निक वहीं रामदुलारी कुमारी, अमृता कुमारी, जुगनू कुमारी, आर्या रानी, प्रीति कुमारी, सुरूची कुमारी ने पारा मेडिकल में अच्छी मेधाक्रम से सफलता पाई है। कुल आठ छात्र-छात्राओं ने अच्छी मेधाक्रम में जगह बनाई है। स्वीटी कुमारी, वंदना कुमारी सहित कई छात्राओं ने मेधाक्रम में नीचे में भी जगह पाई है। साक्षात्कार में कट ऑफ मार्क पर और भी परीक्षार्थियों के चयनित होने की संभावना है। शिवमणि वेलफेयर एडुकेशनल सोसाइटी के सचिव शिवपूजन सिंह ने बताया कि ये सफलता ग्रामीण बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस सफलता पर संस्था के सचिव सहित समीर कुमार, शैलेश कुमार, जयकिशोर कुमार, ई. हेमशंकर कुमार आदि ने बधाई दी है। मालूम हो कि यह संस्था वर्ष-2010 से प्रतिवर्ष पाॅलिटेक्निक, पारा मेडिकल सहित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करा रही हैं। सुपर डी 40 प्रोग्राम निःशुल्क शिक्षा के जरिए सैंकड़ों बच्चे अभी तक विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित हुए हैं।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post