रजौन (बांका):नवादा थाना अंतर्गत कोतवाली चौक के समीप नवमी पूजा के दिन अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार धनकुंड थाना क्षेत्र निवासी नवीन शाह का 6 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार ऑटो से भागलपुर की ओर जा रहा था, इसी क्रम में नवादा थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक के समीप अनियंत्रित ऑटो ने पलटी मार दी, जिससे मासूम बच्चे रितिक कुमार की मौके पर मौत हो गई। मासूम बेटे के खोने के गम में परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। उक्त घटना से परिजनों सहित धनकुंड में मातम पसरा हुआ है। खबर लिखे जाने तक परिजनों द्वारा इस घटना मामले में अभी तक नवादा थाना में मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव
Tags
बांका