(आदित्य दुबे /चम्पारण नीति)
मोताहारी। अपर मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य भर में दिनांक 18 अक्टूबर 2021 को कोविड-19 टीकाकरण मेगा कैंप के सफल आयोजन हेतु राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी छठ पर्व एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर भारी मात्रा में अन्य प्रदेशों से प्रवासी लोग आते हैं । वैसे टीकाकरण से वंचित लोगों का टीकाकरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए ।
उन्होंने कहा कि राज्य भर में व्यापक पैमाने पर टेस्टिंग सुनिश्चित की जाए ।
उन्होंने कहा कि वैसे वंचित लोग जिनका आधार नंबर नहीं है उनका भी टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए । कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित ना रहे, ताकि राज्य भर में कोरोना महामारी से लोगों को सुरक्षा प्रदान की जा सके ।
इसी परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले भर में टीकाकरण से वंचित लोगों को चिन्हित करना सुनिश्चित करें ।
टीकाकरण से वंचित लोगों का सर्वे केयर, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाए ।
क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए जिले भर में सभी बीएलओ के द्वारा वोटर लिस्ट के माध्यम से वंचित लोगों को चिन्हित किया जा रहा है ।
जीविका समूह की दीदियां, आईसीडीएस की सेविका ,सहायिका एवं आशा संयुक्त रूप से सभी पंचायतों में वार्ड स्तर तक टीकाकरण से वंचित लोगों का सर्वे करना सुनिश्चित करेंगे । ताकि शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके ।
उन्होंने कहा कि क्रॉस वेरिफिकेशन करके यह सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले भर में कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित ना रहे । कोई छूटे नहीं ।
उन्होंने कहा कि जिले भर में कोरोना टेस्टिंग कार्य में हर हाल में प्रगति लाई जाए ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ,डीआईओ, डीपीएम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी , डीपीओ आईसीडीएस ,डीपीएम जीविका आदि उपस्थित थे ।