रजौन (बांका): जिला प्रशासन के आदेश पर सोमवार को रजौन पुलिस ने थाना क्षेत्र के रजौन बाजार स्थित कठौन मोड़ के समीप एवं जगदीशपुर रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के पास क्राइम को कंट्रोल करने एवं अवैध बालू पर लगाम लगाने के लिए 4 सीसी टीवी कैमरा अलग-अलग एंगल से लगवाया है।ताकि थाना क्षेत्र के भागलपुर- हंसडिया सड़क मार्ग के पूरे इलाके को कैमरे में कैद किया जा सके। जिससे इस सीसी टीवी कैमरे के माध्यम से क्षेत्र में हो रहे क्राइम को रोकने के मकसद से लगाया गया है। इसकी वजह से इन सभी प्रमुख चौक चौराहों पर होने वाली सभी गतिविधियों पर अब पुलिस की पैनी निगाह होगी। अपराध करने वालों की पहचान करने एवं अपराधिक गतिविधियों पर निगरानी करने के लिए चौक चौराहों पर तीसरी आंखें लगाई जा रही है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि आपराधिक एवं अवैध बालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उक्त जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।
रिपोर्ट :केआर राव