रजौन (बांका):एसपी अरविंद कुमार के निर्देश पर सोमवार को रजौन पुलिस ने थाना चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर 10 हजार रुपए का फाइन वसूला। प्रशिक्षु दरोगा सुनील कुमार मंडल ने पुलिस बल के नेतृत्व में भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित थाना चौक पर दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एक दर्जन वाहनों को जब्त कर बिना कागजात और बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों 10 हजार फाइन वसूला गया। थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि वाहन जांच अभियान चलाकर आज 10 हजार फाइन वसूला गया है और यह अभियान अभी जारी रहेगा।
रिपोर्ट: केआर राव