विद्युत स्पर्शाघात से धोरैया गंगटी के एक व्यक्ति की मौत

रजौन (बांका): सोमवार देर संध्या को बिजली विभाग के लचर व्यवस्था एवं लापरवाही के कारण धोरैया प्रखंड के गंगटी निवासी 30 वर्षीय सिंटू यादव की मौत बिजली की तार की चपेट में आने से हो गई है। परिजनों का आरोप है की धोरैया बिजली विभाग की लापरवाही के कारण मौत हुई है। परिजनों के अनुसार धोरैया थाना क्षेत्र के गंगटी निवासी उपेंद्र यादव का 30 वर्षीय पुत्र सिंटू यादव के घर के सामने बिजली के पोल से तार टूट कर बारिश के कारण पानी में तार गिरा हुआ था इसी क्रम में सिंटू यादव जैसे ही अपने घर से बाहर निकला तो उक्त तार की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से जख्मी होकर बेहोश हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने विजय हाट स्थित निजी क्लीनिक ले गया लेकिन क्लीनिक बंद रहता देखकर उसे आनन-फानन में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन स्वास्थ्य केंद्र पर ही दहाड़ मार कर रोने लगे। मृतक तीन भाई में से दूसरे नंबर पर था। जिसके बाद मृतक की पत्नी खुशबू देवी एवं मां छाती पीट कर रोने लगी और कहने लगी कि अब मैं किसके सहारे रहूंगी।यह कह कर बेहोश हो जा रही थी। मृतक अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री, पत्नी और माता-पिता सहित हरा भरा परिवार छोड़ चले गए। मृतक के माँ ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण अक्सर वहां पर तार टूट कर गिरते रहता है। शिकायत करने पर भी सुधार नहीं है। जिसके कारण आज फिर तार टूट कर गिर जाने से बिजली करंट से मेरे बेटे की मौत हो गई। पत्नी रोते हुए बोल रही थी बिजली विभाग के लापरवाही ने मेरे पति की जान ले ली। अब मेरे तीन मासूम बच्चे किसके सहारे जिएंगे।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post