भाजपा कार्यसमिति की बैठक

बांका:गुरुवार को चांदन मंडल भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की पहली बैठक विवाह भवन में अध्यक्ष निरंजन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि बेलहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी  मनोज यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित हुए।बैठक में पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम जो 30 मई से 30 जून तक चलने वाली है उसके लिए महा जन संपर्क अभियान की सफलता के लिए  उपस्थित कार्यकर्ताओ को मन्त्र दिया गया।केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा जनता के हित में किये गए जन कल्याण कारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंहा, चंद्रमोहन पांडेय,मनीष शर्मा, सुबोध यादव, अरविंद पांडेय,विजय गुप्ता, महेन्द्र साह, रूपेश पांडेय,बेचन महतों, आदित्य पोद्दार,अर्जुन राय,उषा देवी इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post