राजद प्रखंड इकाई द्वारा रजौन में किया गया अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन

रजौन, बांका : भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर अवस्थित मधुवन विवाह भवन बनगांव परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता रजौन राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह चंद्रवंशी एवं संचालन राजद सह समाजवादी नेता दिवाकर प्रसाद यादव कर रहे थे। राजद प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद नेता जयप्रकाश नारायण यादव ने संबोधित करते हुए परिचर्चा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा लालू रूपी पेड़ को जितना काटने का प्रयास करेगा वे उतना ही हरा भरा होते रहेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा 2014 में मोदी लहर रहने के बाद भी बांका के बांकुरों ने सांसद बनाने का काम किया है। यही कारण है कि बांका में सांसद निधि सहित अन्य विकास योजनाओं के द्वारा पुलों का जाल बिछा दिया गया था। उन्होंने कहा मेरे द्वारा संसदीय क्षेत्र में 81 पुल बनाया गया था, जिस कारण बांका को पुलों का राजधानी कहा जाता था। उन्होंने जोर देकर कहा जब से भाजपा व आरएसएस की मनुस्मृति वाली सरकार आई है तब से बाबा साहब के द्वारा बनाए गए भारत के संविधान पर खतरा मंडराने लगा है। भाजपा देश में नफरत फैला रही है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब आपस में रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय के भावना से ओतप्रोत होकर भाई-भाई के रूप में रहता था, आज मोदी सरकार के कार्यकाल में नफरत, घृणा, गंदी राजनीति से भरा पड़ा हुआ है। भाजपा आरएसएस की मनु स्मृति के कारण देश में चारों तरफ नफरत का वातावरण का निर्माण हो रहा है, जिसे उखाड़ फेंकने की जरूरत है। नफरत, घृणा एवं गंदी राजनीति के कारण भाजपा शेयर बाजार की तरह नीचे लुढ़कते चला जा रहा है। भाजपा दिन-रात संसदीय व्यवस्था को समाप्त करने की व्यवस्था में लगी हुई है। कर्नाटक की हार ने सभी विपक्षियों को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। यह आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने के सवाल पर बिहार में जाति गणना को संवैधानिक हक बताते हुए कहा भाजपा लाख कोशिश कर ले इसका गणना होकर रहेगा। प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा को स्थानीय विधायक भूदेव चौधरी ने भी संबोधित करते हुए राजद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की काफी भीड़ एवं संख्या को देखते हुए कहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करने के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को गांव, टोले, बूथ स्तर तक संदेश पहुंचाने के लिए एवं लोकसभा की चुनाव तैयारी में जुट जाने के लिए आह्वान किया। अंबेडकर परिचर्चा के दौरान राजद जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, चांदन प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सुरेश यादव, रजौन मध्य जिला परिषद सदस्य सुमन पासवान, राजद नेता सह पूर्व मुखिया जवाहर यादव मंचासीन थे। वहीं इस परिचर्चा का धन्यवाद ज्ञापन राजद नेता उदय कुमार सिंह ने किया। प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा में मुख्य रूप से राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह चंद्रवंशी, सीपीआई अंचल मंत्री परमानंद दास, राजद युवा नेता सह मीडिया प्रभारी नयन सिंह नटवर, प्रिया रंजन कुमार, पूर्व उपप्रमुख अवधेश यादव, पूर्व मुखिया सुभाष चंद्र यादव, परशुराम हरिजन, जयप्रकाश यादव, अरविंद यादव, उमाशंकर सिंह श्रीपाथर, प्रमोद कुमार सुमन, चुनचुन यादव, वीरेंद्र यादव, जटाधारी लाल बाबा सत्यनारायण यादव, संजय कुमार यादव, संजय झा सहित काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post