संविधान निर्माता के साथ - साथ दलितों के मसीहा थे आंबेडकर - जयप्रकाश यादव

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : प्रखंड के आरए डिग्री महाविद्यालय में गुरूवार को प्रखंड स्तरीय आंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया।जिसमें शिरकत करने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव पहुंचे।उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि डा भीम राव आंबेडकर एक महान विभूति में एक हैं। जिन्होंने संविधान को बनाया। आज आंबेडकर के बनाए संविधान को दुनिया सलाम करती है। इसके अलावा आंबेडकर गरीब , अतिपिछड़ा , दलितों के मसीहा थे।जिन्होंने निचले पायदान के लोगों को स्थान दिलाने का काम किया। परिचर्चा के दौरान इशारों ही इशारों में जयप्रकाश ने विपक्ष पर भी निशाना साधा।बताया कि विपक्ष कभी नहीं चाहती थी कि नीचले पायदान के लोग भी आगे बढ़े। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि सभी को आंबेडकर के नक्शे कदम पर चलने की आवश्यकता है। पूर्व जिला परिषद सदस्य रीता देवी ने आंबेडकर की जीवनी पर आधारित गीत सुनाकर लोगों को गदगद कर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड राजद युवाध्यक्ष विपिन यादव ने किया। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर , पूर्व मुखिया विजय यादव , डा जेपी शर्मा , शैलेश यादव , संजय चौधरी , मु गुलामनवी आजाद , रणवीर यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post