दुष्कर्म के आरोपी का न्यायालय में आत्मसमर्पण

बांका:चांदन प्रखंड के गौरीपुर पंचायत में दुष्कर्म की घटना का गोविंदपुर निवासी आरोपी रोहित कुमार यादव ने पुलिस की लगातार दबिश के कारण बांका न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। घटना एक सप्ताह पूर्व की है।जहां आरोपी रोहित कुमार द्वारा अपने ही गांव के बगल की एक नव विवाहिता जो शौच के लिए जंगल गयी थी। उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के दिन ही थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। लेकिन आरोपी  घर से फरार बताया जाता था। पुलिस की दबिश से परेशान होकर आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post