विश्व मत्स्यकी दिवस का आयोजन:डा.अभिषेक

विश्व मत्स्यकी दिवस का आयोजन:डा.अभिषेक

चम्पारण नीति/ बेतिया: पश्चिमी चम्पारण :- आज कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर में "विश्व मत्स्यकी दिवस" का आयोजन किया गया.
         दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन
कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर में 21 नवंबर 2025 को '
     कार्यक्रम में शामिल सहभागी जिले के किसान
विश्व मत्स्यकी दिवस' बड़े उत्साह के साथ मनाया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष सहित वैज्ञानिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर  किया. यह दिवस मछली पालकों के अमूल्य योगदान और मत्स्य पालन के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. कृषि विज्ञान केंद्र  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अभिषेक प्रताप सिंह ने समन्वित मत्स्य पालन अपनाने हेतु समस्त विधाओं की जानकारी किसानों को दिया. विषय वास्तु विशेषज्ञ डॉ जगपाल ने कहा कि मछली पालन के महत्व, स्वच्छ पारिस्थितिकी तंत्र और स्थायी मत्स्य पालन प्रथाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं . साथ ही मत्स्य पालन क्यों और कैसे विषय पर विस्तृत जानकारी मत्स्य पालकों को दी गई एवं बायोफ्लॉक कल्चर के विषय में किसानों को जानकारी देते हुए किसानों को कम समय में ज्यादा मुनाफा मिलता है. कार्यक्रम में जिले के 60 किसानों  एवं कर्मचारियों ने भाग लिया . ​इस अवसर पर केंद्र के  विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. चेलपुरी रोमुलु,​डॉ. हर्षा बी. आर.,​डॉ. सौरभ दुबे एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments