No title

टेटिया बंबर में चार स्कूलों का औचक निरीक्षण, कई खामियां उजागर


टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बीईओ सह बीडीओ निशा राय ने गुरुवार को चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शैक्षणिक गतिविधियों, मध्यान भोजन, पेयजल, रसोई व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की गहन जांच की गई।
निरीक्षण की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय बढ़िया से हुई, जहां निर्धारित मेनू के अनुसार मध्यान भोजन नहीं बनाए जाने की बात सामने आई। इस पर संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण (शो-कॉज) मांगा गया। साथ ही विद्यालय में शिक्षकों की कमी पाई गई, जिस पर विभाग को अतिरिक्त शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजने की बात कही गई।
इसके बाद कलई स्थित प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां समग्र व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। हालांकि बच्चों की हिंदी एवं अंग्रेजी पढ़ने की क्षमता में कमी देखी गई, जिस पर शिक्षकों को नियमित रूप से रीडिंग अभ्यास कराने का निर्देश दिया गया।
वहीं बरदघट्टा विद्यालय में मध्यान भोजन व्यवस्था ठीक पाई गई, लेकिन बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने की समस्या सामने आई। विद्यालय परिसर के पीछे जर्जर भवनों को हटाकर समतलीकरण कर खेल मैदान विकसित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post