धुएं से भड़कीं मधुमक्खियां, मिर्जापुर में आधा दर्जन लोगों को मारा डंक, एक की हालत बिगड़ी, भागलपुर रेफर

धुएं से भड़कीं मधुमक्खियां, मिर्जापुर में आधा दर्जन लोगों को मारा डंक, एक की हालत बिगड़ी, भागलपुर रेफर

​रजौन,बांका  :-रजौन प्रखंड के मिर्जापुर गांव में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब गुस्से में आई मधुमक्खियों के झुंड ने खेत में काम कर रहे आधा दर्जन ग्रामीणों को अपना निशाना बना लिया। घटना के बाद सभी जख्मियों को आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से एक व्यक्ति की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है। ​दरअसल, यह पूरी घटना गेहूं के अवशेषों (खूंटी) में लगाई गई आग के कारण हुई। बताया जा रहा है कि सहदेव पंडित, मनोज दास, नरेश यादव सहित अन्य लोग अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी बगल के खेत में लगी आग के तेज धुएं ने खजूर के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं से विचलित होकर मधुमक्खियों ने तांडव मचाना शुरू किया और पास मौजूद लोगों पर टूट पड़ीं। ​सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नील प्रकाश ने बताया कि अधिकांश घायलों का इलाज रजौन सीएचसी में ही चल रहा है और उनकी स्थिति अब स्थिर है। हालांकि, गंभीर रूप से जख्मी एक मरीज की जान बचाने के लिए उसे फौरन रेफर करना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर खेतों में पराली जलाने के खतरों की ओर इशारा किया है।

रिपोर्ट:-केआर राव 

Post a Comment

0 Comments