रजौन सीएचसी का बदलेगा स्वरूप, अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, दवाइयों के लिए बनेगा हाईटेक स्टोर रूम

रजौन सीएचसी का बदलेगा स्वरूप, अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, दवाइयों के लिए बनेगा हाईटेक स्टोर रूम

​रजौन,बांका :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन की सूरत बदलने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में सोमवार को एक अहम कदम उठाया गया। बीडीओ अंतिमा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल के विकास को लेकर कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। ​बैठक का मुख्य केंद्र अस्पताल की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार रहा। अक्सर रात के अंधेरे में अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को होने वाली परेशानी को देखते हुए, समिति ने पूरे परिसर में पर्याप्त लाइटिंग (रोशनी) की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही जीवन रक्षक दवाइयों के सुरक्षित रख-रखाव को लेकर भी गंभीरता दिखाई गई। अब दवाइयों के वैज्ञानिक तरीके से भंडारण के लिए अस्पताल में एक व्यवस्थित और आधुनिक स्टोर रूम का निर्माण कराया जाएगा, ताकि दवाओं की गुणवत्ता बनी रहे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने अस्पताल की वर्तमान जरूरतों का लेखा-जोखा पेश किया, वहीं अस्पताल प्रबंधक कल्पना कुमारी ने सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। इस दौरान अनिता कुमारी, श्रीकांत रजक, प्रशांत चौधरी और राजकिशोर तांती जैसे सदस्यों ने अस्पताल की व्यवस्था को जनहित में और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट:-केआर राव 

Post a Comment

0 Comments