सड़क दुर्घटना में आइसक्रीम विक्रेता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रजौन,बांका :- रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनसिया बाजार चौक के समीप सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के चंगेरी निवासी कैलू बिंद के पुत्र गणेश बिंद (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आइसक्रीम बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह वह आइसक्रीम बेचने के लिए घर से निकला था। इसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं इस घटना के बाद आनन-फानन में युवक को स्थानीय लोगों की मदद से रजौन सीएचसी लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं रजौन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी रेणु देवी के अलावे चार पुत्रियों को अनाथ कर गए हैं।

रिपोर्ट:-केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post