₹1 में डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना होगा साकार, शिवमणि स्टडी मिशन में नामांकन मेला का हुआ आगाज

रजौन,बांका :-ग्रामीण क्षेत्र की मेधावी प्रतिभाओं को नई उड़ान देने के लिए रजौन स्थित 'शिवमणि स्टडी मिशन' ने एक सराहनीय पहल की है। मई दिवस के अवसर पर संस्थान में 'नामांकन मेला' का भव्य शुभारंभ किया गया, जो 1 मई से 13 मई तक चलेगा। इस मेले का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ना है। इसके तहत मैट्रिक पास छात्र मात्र 1 रुपए के नामांकन शुल्क पर आईएससी के साथ-साथ इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कर सकेंगे। इस अवसर पर संस्थान के सचिव शिवपूजन सिंह ने कहा कि अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों का मार्गदर्शन के अभाव में दम घुट जाता है, जिसे दूर करना ही इस मिशन का मुख्य लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान नीट मेडिकल परीक्षा के लिए संस्थान की आठ छात्राओं को एडमिट कार्ड देकर शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर ई. हेमशंकर कुमार, आरके रंजन, विष्णु कुमार, तनुजा भारती और पूजा भारती समेत अनुभवी टीम के सदस्य मौजूद रहे, जो आने वाले सत्र में बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। यह पहल उन परिवारों के लिए एक बड़ी उम्मीद बनकर उभरी है, जो भारी भरकम फीस देने में असमर्थ हैं।

रिपोर्ट:-के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post