शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

 

आमोद दुबे व्यूरो 
बांका: चांदन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 की एक नाबालिक लड़की द्वारा वार्ड नंबर 11 के एक लड़के पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला थाना पहुंचा है। पीड़ित लड़की ने लिखित आवेदन चांदन थाने को देखकर बताया है कि वार्ड नंबर 11 के निशांत कुमार शर्मा बराबर उससे शादी करने की बात कह कर उसे प्रेम के जाल में फंसाया था। 15 अगस्त की रात के 11 बजे वह उसके घर आया और उसे जबरन अपने साथ चलने को कहा। जब उसने बिना शादी किए जाने से इंकार कर दिया तो उसे जबरदस्ती उठाकर रेलवे स्टेशन की ओर ले गया। जहां सुबह 7 बजे तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब उसने शादी करने की बात कही तो उसके साथ मारपीट कर उसे भगा दिया गया। और कहा कि तुमसे शादी नहीं करेंगे। उसके साथ एक ओर लड़का भी था। जिसे वह देखकर पहचान सकती है। लड़की द्वारा शाम में लिखित आवेदन देने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि शुरुआती दौर में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। पीड़िता के नाबालिक होने के कारण इस मामले को महिला थाना भेजने के बारे में सोचा जा रहा है ।इस बीच अगर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाता है तो पुलिस को एक और सफलता मिल जाएगी। उसका भी प्रयास किया जा रहा है। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post