शिक्षकों ने नकली सेवाशर्त के विरोध में निकाली मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का अर्थी जुलूस।



 बांका:  बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर नकली सेवाशर्त के विरोध में राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का अर्थी जुलूस निकाला। कार्यक्रम में शामिल जिला अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि सरकार के द्वारा दिए गए सेवाशर्त एक बड़ा धोखा है। 15 साल के संघर्ष के बावजूद नीतीश सरकार शिक्षकों को सम्मान नहीं दे पाई है। शिक्षा और शिक्षक के सम्मान की लड़ाई अंतिम दम तक जारी रहेगा। बिहार के चार लाख शिक्षक और उसके परिवार का एक करोड़ वोट नीतीश सरकार के विरोध में होगा और सत्तारूढ़ सरकार को सत्ता से उखाड़़ फेंकने का संकल्प लिया । जिला सचिव अमरेन्द्र यादव ने कहा कि डबल ईंजन की सरकार को इसबार बिहार के शिक्षक औकात बता देंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभीनव कुमार,  हीरालाल दास, बलराम श्री कृष्ण, विनोद मंडल, प्रदीप मंडल,  ललन कुमार, उदय कुमार सुधांशु, कविता कुमारी, पुष्पा कुमारी,  सुषमा कुमारीं, शीलम कुमारी, शैलेश तिवारी, महमूद आलम,  सहित अनेकों शिक्षक मौजूद थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post