प्रेमी,प्रेमिका बने पति पत्नी,परिवार ने भी स्वीकारा

प्रेमी,प्रेमिका बने पति पत्नी,परिवार ने भी स्वीकारा

 बांका: चांदन प्रखंड के कोरिया पंचायत के कोरिया गांव के ही प्रेमी प्रेमिका ने आपस मे शादी रचाकर पति,पत्नी के रूप में  जीवन भर साथ रहने का निर्णय ले लिया। दोनो परिवार के सदस्यों द्वारा लड़का लड़की पर काफी दबाब के बाबजूद जब अलग करने में सफल नही हो सके तो दोनो परिवार ने राजी ख़ुशी से इस विवाह को स्वीकार कर लिया।बताया जाता है कि कोरिया निवासी मनोज यादव का करीब दो बर्ष से अपने ही गांव के गीता कुमारी से प्रेम चल रहा था। इससे पूर्व भी मनोज के एक बहन की शादी गीता के भाई से हुई थी।उसके बाद से ही मनोज का गीता के घर आने जाने में प्यार हो गया।और दोनो ने दो दिन पूर्व परिवार से भाग कर  एक मंदिर में शादी कर लिया। जब इसकी जानकारी लड़की के परिवार वाले को हुई तो लड़की को मनोज के घर पहुँचा दिया गया। पहले तो दोनो परिवार मानने को तैयार नही हुए। पर बाद में लोगो के समझाने बुझाने के बाद एक जुट होकर सर्वसम्मति से फिर से दोनो का विवाह करा दिया गया। इस सम्बंध में लड़की के पिता पुलिस यादव और लड़का के पिता रामदेव यादव ने कहा कि दोनो बच्चे की खुशी के लिए हमलोग भी इस विवाह को स्वीकार कर लिए है।किसी को कोई आपत्ति नही है।भगवान दोनो को सदा खुश रखे।



Post a Comment

0 Comments