10 अध्यक्ष औऱ 51 सदस्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया ।

 बांका (चांदन):प्रखंड में तीन पंचायतो के लिए पैक्स चुनाव में नामांकन तिथि समाप्त होने पर बिरनिया पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए पांच अभ्यर्थी संगीता देवी,गुड्डी देवी,राकेश राय,विनोद मंडल,औऱ प्रियव्रत राय ने नामांकन किया जबकि सदस्य के लिए 16 नामांकन पत्र दाखिल किया।जबकि दक्षिणी वारने के लिए अध्यक्ष में हेमराज यादव और,अभिमन्यु वर्णवाल जबकि सदस्य के लिए कुल 15 वही चांदवारी पैक्स के लिए चुनचुन ठाकुर,धनेश्वर यादव,औऱ भोला यादव ने अध्यक्ष जबकि सदस्य के लिए 20 अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दुर्गाशंकर ने बताया कि दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 3 औऱ 4  फरवरी वापसी एंव चुनाव चिन्ह आबंटन 6 फरवरी जबकि चुनाव एंव मतगणना 15 फरवरी को होगी। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post