थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवो से समरसेबल उठा के गए चोर

रजौन(बांका): थाना क्षेत्र में बीती रात को खैरा गांव में सात निश्चय योजना के तहत लगाए गए नल जल योजना का समरसेबल व चकसफिया मौजा के खेत से संजीव कुमार सिंह का समरसेबल एवं पतसौरी गांव के खेत से रोहित कुमार का मोटर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ले गए। किसानों ने बताया कि खेत पर सिंचाई करने के लिए समरसेबल लगी हुई थी। सुबह जब खेत पर गया तो समरसेबल गायब मिला। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे किसानों की भीड़ लग गई। किसान ने इसकी सूचना थाना की पुलिस को दी। उसके बाद आसपास के जगह पर खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद नल जल योजना के पंप ऑपरेटर प्रकाश राम व चकसफिया मौज के संजीव कुमार सिंह व पतसौरी गांव निवासी रोहित कुमार अपने-अपने समरसेबल व मोटर चोरी से संबंधित को लेकर रजौन थाना में मामला दर्ज कराया। थाना अध्यक्ष बुद्धदेब पासवान ने बताया कि उक्त अलग-अलग मामले से तीन आवेदन प्राप्त हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post