बांका (चांदन):करीब एक माह डाकघर का सारा काम पूरी तरह बन्द रहने के बाद सोमवार को डाकघर में फीता काट कर कोर बैंकिंग सेवा का उद्घाटन आर पी प्रसाद डाक अधिक्षक भागलपुर एंव आई पी पी बी बांका गोपाल कुमार द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों तक आम लोगो को जो परेशानी हुई है।उसके अनुरूप अब डाकघर की सारी सुविधाएं आम लोगो को तेज गति से मिल सकेगी। बैंकों की तरह अब सारी सुविधा अब आपको आज से ही मिलने लगेगी।किसी भी जगह किसी भी बैंक या डाकघर में आपका खाता हो तो आप कही से भी अपनी राशि का पता लगाने के साथ राशि जमा करने एंव राशि निकासी का काम कर सकते है। इतना ही नही हर तरह का काम अब काफी तेज गति से होगा।सारी व्यवस्था इस कोर बैंकिंग के कारण आम लोगो को आसानी से मिलने लगेगी। और इसके लिए आपको कम समय मे अधिक सुविधा प्राप्त हो जाएगी।साथ ही साथ इसमे औऱ भी अधिक सुविधा मिल सके इसके लिए भी प्रयास जारी रहेगा। सबसे अधिक सुविधा अब खाता खोलने वाले को होगी जिसे अपना खाता के लिए कई कई दिनों तक डाकघर या बैंक का चक्कर लगाना पड़ता था उसका खाता एक क्लिक में खुल जाएगा।औऱ कोई परेशानी नही होगी। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक बांका रोहित नंदन, नीतू कुमारी,दीपक कुमार,रविंद्र तिवारी,संदीप कुमार,राजकुमार,खूबलाल,जेम्स हांसदा,सुखदेव ,सहित सभी ग्रामीण डाकघर के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी भी उपस्थित थे।

