शहीदों की याद में खैरा में निकला कैंडल मार्च

रजौन (बांका): जम्मू के राजौरी जिले के पुंछ एरिया में घुसपैठ के दौरान आतंकवादियों और भारतीय सेना के मुठभेड़ में पांच भारतीय जवानों की मौत हो गई थी, जिसमें तीन आतंकवादियों को भी ढेर कर दिया गया था। देश के पांच जवान के वीरगति होने को लेकर प्रखंड के खैरा गांव में युवाओं के नेतृत्व में श्रद्धांजलि समारोह के साथ ही कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान लोगों ने शहीद जवानों की वीरता को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कैंडल मार्च में मौके पर विमल पाठक, प्रभात रंजन, मिलन यादव, जय कृष्ण कुमार, राहुल कुमार, डब्लू कुमार सहित रजौन एवं खैरा गांव के कई युवाओं ने तिरंगे हाथ में लिए हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर जवान अमर रहे आदि नारे भी लगाए। साथ ही युवाओं ने कहा भारतीय सेना के जवानों ने तीन आतंकवादियों को भी मार गिराया है, जिसका गर्व हम लोगों को भारतीय सेना पर है।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post