अवैध हथियार के साथ दो युवक व बालू मामले में एक गिरफ्तार

रजौन (बांका),:रजौन थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीन अलग-अलग स्थानों से छापेमारी कर दुर्गा पूजा के मौके पर रजौन पेट्रोल पंप एवं राजावर चौक दुर्गा मंदिर के समीप से देसी कट्टा लोडेड के साथ दो युवक एवं बालू मामले में एक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है। सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार हथियार के साथ गिरफ्तार दोनों युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने मौके पर धर दबोच लिया। थाना अध्यक्ष बुद्धदेब पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी के क्रम में रजौन पेट्रोल पंप के समीप थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी दिगंबर यादव का पुत्र 25 वर्षीय विकास कुमार पुलिस को देखकर बाइक से भागने लगा।जिसे गिरफ्तार कर तलाशी लेने के क्रम में एक लोहे तथा एक लकड़ी का बना हुआ देसी कट्टा लोडेड दो जिंदा गोली के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, इसके बाद राजावर चौक के समीप गुप्त सूचना पर छापेमारी के क्रम में बाइक सवार थाना क्षेत्र अंतर्गत कठचातर निवासी भागीरथ यादव का पुत्र 23 वर्षीय सोनू कुमार पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे गिरफ्तार कर तलाशी ली गई तो देसी कट्टा लोडेड गोली एवं पॉकेट से दो जिंदा गोली के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बालू मामले में नवटोलिया निवासी राजू कुमार को भी रजौन से गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्म्स एक्ट के तहत दोनों युवक के विरुद्ध थाना अध्यक्ष एवं एसआई नागेंद्र प्रसाद के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post