दहेज के कारण 28 दिन में ही नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या,पति गिरफ्तार।

दहेज के कारण 28 दिन में ही नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या,पति गिरफ्तार।

बांका:हाथ की मेहंदी की लाली भी कम नही पड़ी थी कि दहेज लोभियों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर उसे आत्महत्या का भरपूर प्रयास किया। लेकिन मामला हत्या का ही दर्ज किया गया। घटना सोमवार सुबह की है। जब प्रखंड मुख्यालय के गांधी चौक निवासी छोटू शर्मा के पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। छोटू शर्मा की शादी गजनडा पथरोल जिला देवघर निवासी सागर शर्मा की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के साथ हुई थी। जिसमे लड़की के पिता ने काफी दान दहेज देकर अपनी बेटी की शादी किया था। उन्हें क्या पता था कि जिसने उसके साथ सात जन्मों का रिश्ता निभाने का वचन दिया था वह रिश्ता सिर्फ 28 दिन में उसी ससुराल में मार दिया जाएगा। अपनी पुत्री लक्ष्मी की मौत की खबर के बाद मृतक के गांव से करीब 80 लोग मृतक को देखने आये औऱ ग्रामीणों से इस हत्या के बारे में जानकारी लेकर मृतक के पिता सागर शर्मा के लिखित आवेदन पर दहेज के लिए लक्ष्मी की गला दबा कर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जिसमे  पति छोटू शर्मा,सोनू शर्मा,डब्लू शर्मा,अम्बिका देवी,अंजली देवी,और रामदयाल मिस्त्री को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। मृतक के ससुराल पक्ष वाले फांसी लगाकर आत्महत्या की बात बता रहे है। जब कि फांसी लगाने का कोई प्रमाण नही है। और लाश को किसी ने फांसी पर लटका नही देखा है। मृतक के गले पर एक मात्र नीला दाग है जो गला दबाने का संकेत देता है।

दहेज हत्या के अलावे मृतक के पति का अवैध संबंध भी हो सकता है हत्या का कारण-- मृतक के पिता सागर शर्मा का कहना है कि दहेज की कुछ रकम बाकी था उसी की मांग बराबर किया जाता था औऱ उसी के लिए मेरी बेटी की गला दबा कर हत्या कर दिया गया।जबकि दूसरी ओर यह बात भी सामने आ रही है कि मृतक लक्ष्मी कुमारी के पति छोटू कुमार शर्मा का अपने गांव के बगल की एक लड़की से अवैध संबंध था। उस लड़की की कटोरिया में शादी भी हो गयी थी। पर छोटू उसपर अभी भी फिदा था। इसकी जानकारी होने पर पत्नी ने उसे मना किया जिससे आक्रोशित होकर उसकी गला दबा कर हत्या कर दिया गया।  दोनों प्रेमी प्रेमिका की एक फोटो भी आपत्तिजनक स्थिति में वायरल बताई जा रही है।



क्या कहते है थानाध्यक्ष- थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही हत्या की बात सामने आने पर मृतक के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम औऱ मामला दर्ज करते ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments