बांका जिले में पहली बार एक बहुत बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

बांका: बांका जिले के कटोरिया थाना में साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश हुआ है। साइबर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक लैपटॉप 71 मोबाइल तीन मोटरसाइकिल, दो कार और 38 नया सिम 17 हजार नगद राशि और अन्य सामग्री बरामद किया है। मंगलवार देर रात बांका एसपी सत्यप्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह जानकारी दिया है। एसपी ने बताया कि कुछ दिनों से यह बात सामने आ रही थी कि कटोरिया के कागिसर गांव में एक पति पत्नी मिल कर साइबर ठगी का काम कर रहा है। उसी को पकड़ने के लिए 
अनुमंडल पदाधिकारी बेलहर प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव निवासी नवीन यादव के घर छापामारी हुई जहां से पुलिस ने एक लैपटॉप 71 मोबाइल 2 कार तीन मोटरसाइकिल सहित कई सामग्री मौके से बरामद किया है इस दौरान नवीन यादव की पत्नी निर्मला देवी, रवि कुमार, रुपेश कुमार ,एवं कंचन देवी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
 गांव में ब्याज पर देता था पैसा-

 नवीन यादव ने पहले बंगाल में रहकर साइबर क्राइम से काफी धन अर्जित किया है। कुछ दिनों से वह अपने गांव में रहकर ही साइबर क्राइम पर नेटवर्क चलाया करता था। जहां स्टाफ कुछ युवक को अपना स्टाफ रखा था। साइबर क्राइम में कमाए गए पैसे को गांव में ब्याज पर लोगों को देता था जिससे कुछ कागजात भी बरामद हुए हैं। मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह गिरोह केवाईसी बिजली बिल एवं अन्य के नाम पर ओटीपी मांग कर ठगी का धंधा करते थे। एसपी ने बताया कि नवीन ज्यादा बंगाल में रहकर वहां से साइबर अपराधियों के साथ रहकर साइबर क्राइम को सीखा था। उसके बाद अपने घर आकर यहां वह नया नेटवर्क तैयार कर रहा था।
अकूत सम्पत्ति बनाया नवीन ने-
साइबर अपराध से धन अर्जित कर नवीन ने काफी धन कमाया। उसके घर एवं बाउंड्री वाल की लागत करीबन 25 से 30 लाख का अनुमान बताया जाता है। उसके पास से 2 कार, एक ट्रेक्टर, तीन मोटरसाइकिल, एक पिकअप, एक पानी ढोने वाला टैंकर बरामद हुआ है। हाल के दिनों में अपने एवं परिवार के नाम से जमीन भी रजिस्ट्री कर आया है। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी एक बार सिम उपयोग करने के बाद उसे महीनों पर पुलिस से बचने के लिए बंद रखता था। उसके द्वारा लोगों को केवाईसी बिजली बिल अन्य के नाम पर ओटीपी मांगी किया जाता था। अब इन सारे मामले की जांच पुलिस अपने स्तर से कर रही है ।

छापामारी अभियान का नेतृत्व बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के द्वारा किया जा रहा था। जिसमें कटोरिया थाना अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय, आनंदपुर अध्यक्ष सुनील कुमार, सुईया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार, सौरभ कुमार, कुमारी अंजली भारती, राकेश कुमार रंजन ,टेक्निकल सेल के विजय कुमार शामिल थे। बांका जिले के लिए साइबर से संबंधित यह बहुत बड़ा नेटवर्क सामने आया है। जिसके अन्य सहयोगियों की तलाश और अन्य जगहों पर चल रही नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post