अंबेडकर परिचर्चा में शामिल हुए पूर्व राजद सांसद जयप्रकाश

अंबेडकर परिचर्चा में शामिल हुए पूर्व राजद सांसद जयप्रकाश

बांका:चांदन  प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर राजद के प्रखंड उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद यादव के आवास पर प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, कटोरिया के पूर्व राजद विधायिका सह एसटी के राज्यस्तरीय सदस्य स्वीटी सीमा हेम्ब्रम व बेलहर के पूर्व विधायक रामदेव यादव ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एंव दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा साहब एक बहुत बड़े विद्वान और महान विधिवेत्ता थे। हमारा सम्पूर्ण भारत बाबा साहेब द्वारा बनाये गये संविधान के आधार पर चल रहा है। उनके द्वारा बनाये गये इस संविधान पर आज देश के लाखों करोड़ों लोगों को गर्व है। बाबा साहब गरीब, मजदूर, दबे कुचले और महादलितों के मसीहा थे। वे  जाति,धर्म से ऊपर रह कर सभी का उत्थान चाहते है। उन्होंने देश उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए और समाज मे सभी लोगों को आपसी सदभाव और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। राजद बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान के राह पर चल रही है ।उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर बिहार के 534 प्रखंडों मे अम्बेडकर परिचर्चा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बाबा साहब के कृत्यों और उनके द्वारा स्थापित नीति और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, आशुतोष कृपा मूर्ति, रजौन जिप सदस्य सुमन पासवान, पूर्व प्रमुख पलटन यादव, पूर्व जिला पार्षद मिठन यादव, पूर्व मुखिया सुरेश यादव , प्रखंड राजद अध्यक्ष अशोक प्रसाद यादव व गोविन्द यादव बिनोद यादव,मुख्य रूप से मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments