बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बांका में नियंत्रण कक्ष 24×7 रहेंगे सक्रिय

बांका, :विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के तहत 11 नवम्बर को प्रस्तावित मतदान को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, बांका नवदीप शुक्ला के निर्देश पर जिला स्तर पर एक मुख्य नियंत्रण कक्ष तथा सभी विधानसभाओं के लिए अलग-अलग नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। इन नियंत्रण कक्षों के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निवारण, आवश्यक सहायता एवं निर्वाचन संबंधी जानकारी नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही है। मतदान की तिथि निकट आने के साथ ही सभी नियंत्रण कक्षों को 24×7 कार्यरत रखा गया है। इसके लिए तीन पालियों में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नियंत्रण कक्षों के दूरभाष नंबर इस प्रकार से है। जिला नियंत्रण कक्ष : 06424-291042, 159. अमरपुर विधानसभा : 06424-291024, 06424-291025, 160. धोरैया विधानसभा : 06424-291037, 06424-291038, 161. बांका विधानसभा : 06424-291035, 06424-291036, 162. कटोरिया विधानसभा : 06424-291039, 06424-291040, 163. बेलहर विधानसभा : 06424-291013, 06424-291017, 06424-291018, 06424-291021

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post