दिल्ली पुलिस की जानकारी पर महिला आरोपी फरार घर पर लगा नोटिस

दिल्ली पुलिस की जानकारी पर महिला आरोपी फरार घर पर लगा नोटिस

बांका:दिल्ली पुलिस द्वारा बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के हाट निवासी शशि केशरी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक और महिला आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी महिला वार्ड 11 आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका डोली हांसदा पुलिस की जानकारी मिलते ही अपने आवास से फरार हो गई। दिल्ली पुलिस और चांदन पुलिस के प्रयास के बाबजूद भी जब सेविका डोली हांसदा का कोई पता नहीं चला तो दिल्ली पुलिस द्वारा उसके बंद पड़े आवास पर नोटिस चिपका दिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी एस आई अंकुर कोल्हान ने बताया कि उनके वेस्ट दिल्ली थाने में साइबर ठगी का एक मामला दर्ज हुआ था। जिसकी मोटी रकम गिरफ्तार शशि केशरी और फरार सेविका डोली हांसदा के खाते में भेजी गई थी। और इसके खाते से भी कई खातों में राशि भेजी गई थी। उसी दर्ज मामले में अनुसंधान में इन दोनों का नाम आने से उसकी गिरफ्तारी जरूरी है। जिसमें एक शशि केशरी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि महिला आरोपी डोली हांसदा के फरार होने की स्थिति में नोटिस लगा दिया गया है।अगर जल्दी वह उपस्थित नहीं होती है तो आगे न्यायालय के आदेश पर कार्रवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments