रजौन के प्रारंभिक विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों का वितरण संपन्न, 23 हजार से अधिक बच्चे होंगे लाभांवित

​रजौन,बांका :-विभागीय निर्देशों के अनुपालन में प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पाठ्यपुस्तकों के वितरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। बीईओ सोयम चक्रपाणि कनिष्क के निर्देशन में धौनी बीआरसी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विशेष कैंप 2, 4 और 6 अप्रैल के माध्यम से प्रखंड के सभी 180 प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं। बीआरसी लेखा सहायक मोहम्मद कमरेज आलम ने बताया कि इस अभियान के तहत वर्ग प्रथम से अष्टम तक के कुल 23,256 छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तकें वितरित की गई हैं, जिसमें कक्षावार आवंटन के अनुसार पहली से पांचवीं कक्षा तक के लिए क्रमशः 2511, 2681, 3005, 3080 और 3131 सेट, जबकि छठी से आठवीं कक्षा के लिए 3108, 3124 और 2616 सेट प्रदान किए गए हैं। ​इस वितरण कार्य को सुचारू बनाने के लिए एक शिक्षक और नौ शिक्षा सेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिनकी तत्परता से लगभग 70% विद्यालयों में बच्चों तक पुस्तकें पहुँच भी चुकी हैं। शेष बच्चों को आगामी दो दिनों के भीतर पुस्तकें उपलब्ध कराकर बीआरसी को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, जिला स्तर से बच्चों के कुल अनुपात में कुछ कम पुस्तकें प्राप्त होने के कारण, फिलहाल नियमित रूप से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस पूरी प्रक्रिया को सफल बनाने में प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद, डाटा एंट्री ऑपरेटर पूजा सिंह, शैलेश कुमार सहित प्रतिनियुक्त शिक्षा सेवकों और शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट:-केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post